फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Achievement: Rohit Sharma became a lieutenant in the Indian Army, Himanshu got third rank in JRF exam

उपलब्धि: रोहित शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, हिमांशु ने जेआरएफ परीक्षा में पाया तीसरा रैंक

Sat, 06 Sep 2025 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजााला नेटवर्क, धनेटा (हमीरपुर)/शिमला
अमर उजााला नेटवर्क, धनेटा (हमीरपुर)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 06:13 PM IST
सार

हमीरपुर जिले की तहसील नादौन के रंघाड़ गांव के रोहित शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। रोहित ने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय रंघाड़ से की।

विज्ञापन
Achievement: Rohit Sharma became a lieutenant in the Indian Army, Himanshu got third rank in JRF exam
रोहित शर्मा, हिमांशु - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की तहसील नादौन के रंघाड़ गांव के रोहित शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। रोहित ने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय रंघाड़ से की। इसके बाद 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी (भोरंज) से पूरी की। उन्होंने आगे की पढ़ाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर पूरी की। उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, पिता अजीत कुमार निजी काम करते हैं। छोटे भाई मोहित शर्मा निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रोहित ने सफलता का श्रेय दादा दिवंगत वासुदेव शर्मा, दादी दिवंगत कलावती, माता-पिता और पूरे परिवार को दिया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन

हिमांशु ने जेआरएफ परीक्षा में पाया तीसरा रैंक
शिमला। शिमला ग्रामीण के हलोग धामी निवासी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) में पीएचडी कर रहे हिमांशु शर्मा ने सीएसआईआर-नेट जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। हिमांशु ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लगातार मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने से संभव हो पाई। हिमांशु की मां जयवंती शर्मा वन विभाग में कार्यरत हैं। हिमांशु इससे पहले गेट-2025 परीक्षा में भी 65वीं रैंक प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस दोहरी सफलता ने उन्हें देश के शीर्ष छात्रों में शुमार कर दिया है। खास बात यह है कि हिमांशु ने इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं ली। उन्होंने युवाओं से संदेश दिया कि लगातार मेहनत करते रहें, सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed