{"_id":"638792e974b75c1eff5dfb1b","slug":"achievement-renuka-thakur-long-jump-in-women-s-t20-rankings-reached-the-third-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: महिला टी-20 रैंकिंग में रेणुका की लंबी छलांग, तीसरे पायदान पर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: महिला टी-20 रैंकिंग में रेणुका की लंबी छलांग, तीसरे पायदान पर पहुंचीं
Thu, 01 Dec 2022 10:46 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:46 AM IST
सार
रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। रेणुका ने अब तक खेले कुल 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम से खेलने वाली हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रेणुका रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रेणुका सिंह ठाकुर के 737 अंक हो गए हैं। डेढ़ माह पहले रेणुका टॉप-20 गेंदबाजों में 13वें पायदान पर थीं। भारत की महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा सूची में 742 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रेणुका कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बनीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे। रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। रेणुका ने अब तक खेले कुल 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं। रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी की उपलब्धि से खुश हूं। रेणुका ने प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी रेणुका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी
विज्ञापन