{"_id":"6512740081980a6f56042cd9","slug":"achievement-open-heart-surgery-performed-for-the-first-time-in-tanda-medical-college-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली बार की गई ओपन हार्ट सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली बार की गई ओपन हार्ट सर्जरी
Tue, 26 Sep 2023 11:33 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:33 AM IST
सार
अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने तीन घंटे में 29 साल की युवती का ऑपरेशन किया। युवती की हालत अब स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली बार ओपन हार्ट की सफल सर्जरी की गई। अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने तीन घंटे में 29 साल की युवती का ऑपरेशन किया। युवती की हालत अब स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) की टीम रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां पर उन्होंने सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब अजया दुलारी (29) का ऑपरेशन शुरू किया। युवती के दिल में छेद था, जिसे सर्जरी से बंद किया गया। करीब एक बजे यह ऑपरेशन पूरा हुआ। अटल इन्होंने किया ऑपरेशन
विज्ञापन
अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता, कार्डिक एनेस्थीसिया डॉ. यशवंत सिंह वर्मा, डॉ. देशबंधु शर्मा, डॉ. भारती गुप्ता, स्टाफ नर्स रीना ठाकुर, ज्योति शर्मा, मीना कुमारी, मनीषा, च चंचल ने ऑपरेशन और आईसीयू में सहयोग किया।
विज्ञापन
आईजीएमसी में 2005 से हो रही ओपन हार्ट सर्जरी
सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) की टीम मंगलवार को दो ओर मरीजों के ऑपरेशन करेगी। आईजीएमसी में साल 2005 में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी शुरू हुई थी। तब एम्स दिल्ली से आई टीम ने सर्जरी की थी। इसके बाद से स्वयं विभागीय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यह काम संभाला और तब से लेकर अब तक 4,100 मरीजों की यह सफल सर्जरी हो चुकी है।