फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accused of slapping a student who arrived late for class 12th exam in kangra himachal

कांगड़ा: 12वीं की परीक्षा देने देरी से पहुंचे छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, अभिभावकों ने प्रिंसिपल से की शिकायत

Mon, 28 Mar 2022 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 07:44 PM IST
सार

उपमंडल जवाली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वीं कक्षा का पेपर देने देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा अधीक्षक की ओर से थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। सोमवार सुबह 12वीं कक्षा का पेपर था। इसमें एक परीक्षार्थी 8:39 बजे पहुंचा तो उसे परीक्षा अधीक्षक ने समय पर न आने पर डांटते हुए थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
Accused of slapping a student who arrived late for class 12th exam in kangra himachal
थप्पड़(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वीं कक्षा का पेपर देने देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा अधीक्षक की ओर से थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। सोमवार सुबह 12वीं कक्षा का पेपर था। इसमें एक परीक्षार्थी 8:39 बजे पहुंचा तो उसे परीक्षा अधीक्षक ने समय पर न आने पर डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। बाद में उस परीक्षार्थी को प्रिंसिपल ने समझाया, लेकिन शर्मसार हुए परीक्षार्थी ने पेपर ही नहीं दिया। यह घटना आग की तरह फैल गई तथा हर किसी में यह चर्चा का विषय बन गया। 12वीं कक्षा के छात्र परविंदर ने बताया कि वह 12वीं का पेपर देने के लिए सुबह 8:39 बजे स्कूल पहुंच गया, लेकिन उसे परीक्षा अधीक्षक ने पेपर देने के लिए कमरे के अंदर नहीं जाने दिया। उसके बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा हाल में पेपर देने गए।

विज्ञापन


परीक्षार्थी ने घर आकर परिजनों को यह बात बताई। इस पर छात्र की माता रेखा देवी सहित अन्य अभिभावक स्कूल पहुंचे। उनके पहुंचने पर स्कूल में बताया गया कि किसी ने भी परीक्षार्थी को थप्पड़ नहीं मारा है। परीक्षार्थी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके लड़के को परीक्षा अधीक्षक ने थप्पड़ मारा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा जा सकता है। इससे सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र पठानिया ने कहा कि मेरे ध्यान में यह मामला आया है तथा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed