फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused in case of theft of lakhs in symmetry arrested

Shimla News: समिट्री से लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Accused in case of theft of lakhs in symmetry arrested
घर से पांच लाख के गहने और नगदी चुराकर हुआ था फरार, सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली थाना के अंतर्गत समिट्री क्षेत्र में दिनदहाड़े घर से हुई लाखों के गहने और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अक्षत निवासी गांव सपैला बड़ागांव तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी किए गहनों और नगदी की बरामदगी शुरू कर दी है। घटना 17 अगस्त की है, जब बाबूराम निवासी समिट्री के घर में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जूते के रैक में रखी चाबी को निकालकर घर में दाखिल हुआ और बड़ी ही सफाई से अलमीरा से गहने और नगदी निकालकर फरार हो गया है। परिवार के सदस्य जब शाम को घर पहुंचे तो उन्हें इस बारे में भनक नहीं लगी जब शाम को शिकायतकर्ता की पत्नी ने अलमीरा से पैसे गायब पाए तो उन्होंने जांच की। इस दौरान उन्हें पता चला कि घर से करीब पांच लाख की कीमत के गहने भी चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से पुलिस भी सकते में थी। जांच शुरू करने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और डंप डाटा के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। इसी आधार पर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और उसने चोरी की बात कबूल की। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी किए गए गहनों को बरामद करने में जुट गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्नलाल नेगी ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed