फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused candidates caught in police recruitment fraud also in new seating plan

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में पकड़े गए आरोपी अभ्यर्थी भी नए सीटिंग प्लान में, खुली पोल

Sat, 31 Aug 2019 10:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Accused candidates caught in police recruitment fraud also in new seating plan

कांगड़ा पुलिस प्रबंधन की एक बार फिर पोल खुली है। 11 अगस्त को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 19 आरोपियों के नाम नए सीटिंग प्लान में भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


फर्जीवाड़े के 20 दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस विभाग 19 आरोपियों को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाई है। अब आठ सितंबर को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के सीटिंग प्लान में भी नए अभ्यर्थियों की संख्या को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर उपमंडल में 13 परीक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। जिस के लिए 11558 अभ्यर्थियों का सीटिंग प्लान तैयार किया है, सीटिंग प्लान में फर्जीवाड़े में संलिप्त 19 अभ्यर्थी भी शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा में पहले एक, अब 13 परीक्षा केंद्र 

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए पिछली बार कांगड़ा जिले में एक ही परीक्षा केंद्र पालमपुर का राधा स्वामी सत्संग परिसर था। इस बार पालमपुर में 13 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 1536 अभ्यर्थी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा देंगे। इसके अलावा विला कैमेलिया पालमपुर मैरिज पैलेस, विशाल रेजीडेंटी होटल के हाल में 1344, केएलवी कॉलेज में 1136, डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर में 1328, सेंटपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल

पालमपुर में 976, नेताजी सुभाष चंद्र नर्सिंग कालेज पालमपुर में 1024, कैंब्रेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में 720, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर में 528, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म डिग्री कॉलेज पालमपुर में 864, अनुराधा पब्लिक स्कूल पालमपुर में 560, माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में 1232 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर में 336 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed