{"_id":"6a3a74e884b1d07a66041121","slug":"accused-arrested-in-murder-case-shimla-news-c-19-sml1002-742738-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सिर पर डंडे मारकर की थी बुजुर्ग की हत्या, नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सिर पर डंडे मारकर की थी बुजुर्ग की हत्या, नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दस हजार रुपये और सोने का पेंडेंट चुराकर ले गए थे आरोपी, हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद
सेलफोन डंप तकनीक से सुलझी हत्या की वारदात, घटनास्थल के आसपास थी तीनों की लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रोहड़ू के शलाश गांव में बुजुर्ग की हत्या की वारदात को चोरी के इरादे से अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने हत्या करने के लिए बुजुर्ग महिला के सिर पर डंडे से कई वार किए थे। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए नेपाली मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लाल बहादुर (28) निवासी गांव जल्मा, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव शलान, तहसील टिक्कर, नवीन (19) निवासी गांव घडेली, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव गढ़शरी, तहसील चिड़गांव, संतोष निवासी गांव घडेली, छदागढ़ नगरपालिका-01, थाना दशेरा, नेपाल, हाल निवासी गांव शलान, तहसील टिक्कर के रूप में हुई है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी घर से 10,000 रुपये और एक पेंडेंट चुराकर ले गए थे।
शिमला में मंगलवार को प्रेसवार्ता में एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है और पूछताछ में और भी तथ्य जुटाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 16 जून को पुलिस थाना रोहड़ू को सूचना मिली कि 77 वर्षीय गीता देवी निवासी गांव शलाश डोगरी, अपने घर में मृत पाई गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में बीएनएस की धारा 331(8), 103(1), 305, 62 एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच आरंभ की गई। घटनास्थल को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित किया गया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जैविक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अन्य आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए। यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था क्योंकि घटनास्थल पर न कोई प्रत्यक्षदर्शी था। घर और उसके निकट कोई सीसीटीवी भी नहीं था। पुलिस की टीमों ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की और तकनीक का भी इस्तेमाल किया। महिला के परिजनों, परिचितों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से लंबी पूछताछ की गई। साथ ही घटनास्थल तक जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इस दौरान रात के समय यहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों को भी जांचा और मोबाइल टावर डंप डाटा भी उठाया गया। इसी आधार पर पुलिस ने सभी कड़ियों को बारीकी से जोड़ते हुए नेपाली मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि उपरोक्त आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई।