{"_id":"695e739368a1e09c06084bb0","slug":"accused-arrested-by-police-shimla-news-c-19-sml1002-659382-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सहारनपुर में पुलिस की दबिश, सुन्नी से चोरी लाखों का तार ट्रक से पकड़ा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सहारनपुर में पुलिस की दबिश, सुन्नी से चोरी लाखों का तार ट्रक से पकड़ा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुम्मा से खैरा के लिए बिछाई जा रही एचटी लाइन को खंभे से उतारकर ले गए थे शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी क्षेत्र में लाखों की केबल चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुन्नी पुलिस की टीम ने चोरी की गई तीन हजार मीटर तार से भरे ट्रक को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बरामद किया है। चोर यहां तार को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने यहां दबिश देकर चोरी की तार को ट्रक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह आरोपी कितने लंबे समय से चोरी के इस अवैध कार्य में संलिप्त थे और इससे पहले उन्होंने कहीं अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुम्मा से खैरा के लिए निजी कंपनी इस एचटी लाइन को बिछाने का काम कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार डायरेक्टर मेसर्स यूटीआरआई एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि कंपनी एचपी बिजली बोर्ड की ओर से अलॉट किए गए सुन्नी बांध के पास गुम्मा से खैरा तक 22 केवी एचटी लाइन के निर्माण का काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत गुम्मा से खैरा तक बिजली की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है। वर्तमान में कंपनी झझर से कडारघाट के बीच लाइन बिछाने का काम कर रही है। इस काम में 14 मजदूर जुटे हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी की सुबह 9:30 बजे साइट इंचार्ज मनोज कुमार ने फोन पर जानकारी दी कि रात को अज्ञात लोगों ने गांव झझर और कडारघाट के बीच खंभों से बिजली के तार काटकर चुरा लिए हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 30 फीट ऊंचे लोहे के बिजली के खंभों पर चढ़कर अलग-अलग जगहों से एल्यूमीनियम कंडक्टर के तार काटकर चुरा लिए हैं। चोरी हुए तार की कीमत 5,00,000 रुपये बताई जा रही है। सुन्नी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर पता चला कि चोर ट्रक के जरिये तार को लेकर गए हैं। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुबूत लगे। पुलिस की टीम आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंची और चोरी किए गए तार को बेचते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने तार बरामद कर मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को सुन्नी लेकर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने लाखों के चोरी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तार को ट्रक के साथ बरामद कर लिया गया है।
पांचों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले
सुन्नी में हुई लाखों के तार चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मेहरबान, शादाब निवासी इस्लामनगर उत्तर प्रदेश, शौकीन, उस्मान और मेहताब निवासी देवबंद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस को अभी कई और लोगों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द इनकी गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है।