फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident

एनएच- पांच पर फागू में पलटा ट्राला, ट्रैफिक जाम

Wed, 14 Aug 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ठियोग और शिमला के बीच फागू के पास बुधवार सुबह ट्राला पलट गया। ट्राला सेब की खाली पेटियां लेकर सराहन की ओर जा रहा था। गलू से फागू की ओर उतराई में ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क के बीचों बीच ट्राला पलट गया। सुबह करीब दस बजे ट्राला पलटा था और इसे एक बजे सड़क से हटाया जा सका। ट्राले को हटाने के लिए ढली से क्रेन मंगवाई गई।
विज्ञापन

सड़क के बीचों बीच ट्राला पलटने से ट्रैफिक वन वे हो गया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सेब की गाड़ियों भी जाम में फंसी रही। उधर लंबीधार के पास सेब से लदी एक पिकअप सड़क किनारे नाली में लुढ़क गई। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि फागू के पास ट्राला पलटा था, जिसमें सेब की खाली पेटियां था। क्रेन की मदद से ट्राला सड़क से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

मतियाना के पास सड़क से बाहर पलटा ट्रक, चालक घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग- पांच पर मतियाना के पास लिंक रोड पर सेब से लदा एक ट्रक सड़क से बाहर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed