{"_id":"66bb3a2973e3f7c66304ca8b","slug":"accident-of-a-woman-riding-a-scooty-on-beas-bridge-nadaun-in-hamirpur-district-of-himachal-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident In Hamirpur: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, दर्दनाक मौत, शरीर के हुए तीन टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Hamirpur: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, दर्दनाक मौत, शरीर के हुए तीन टुकड़े
Tue, 13 Aug 2024 04:19 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:19 PM IST
सार
जिला हमीरपुर में ब्यास पुल नादौन पर एक स्कूटी सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा काफी दर्दनाक था। महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह फंस गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यास पुल नादौन पर मंगलवार दोपहर एक भयानक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मंजर इतना भयानक था कि महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह फंस गई। महिला अपने पति के साथ नादौन की ओर से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी। पीड़िता के पति श्याम सुंदर ने बताया कि वह लोग मंडी के पटरी घाट के रहने वाले हैं, जबकि वह स्वयं नादौन के रैल में स्थित मंदिर में पुजारी का काम करते हैं और परिवार सहित रैल में ही रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी 39 वर्षीय पूजा देवी के साथ स्कूटी नंबर एचपी 23 ए 4999 पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे कि जैसे ही वह ब्यास पुल नादौन में पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 67 4068 के चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ को ही गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ ले गया, जबकि ट्रक का चालक ट्रक की चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी बेटी जमा दो में तथा उसका बेटा दसवीं कक्षा में रैल में पढ़ते हैं जो कि हादसे के समय स्कूल गए हुए हैं। ट्रक के नीचे आने से महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग ट्रक के पिछले टायर के नीचे कट कर बुरी तरह फंस गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा और यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन