{"_id":"603cf462e9d6612c3c2445b9","slug":"accident-news-two-girls-fell-from-moving-bus-on-the-road-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरीं युवतियां, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरीं युवतियां, एक की मौत
Mon, 01 Mar 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, निरमंड (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, निरमंड (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
लती निजी बस का अचानक दरवाजा खुलने से दो युवतियां सड़क पर जा गिरीं। इनमें एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घायल हो गई है। हादसा सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड में जाओं-बागीपुल सड़क पर सराहन कैंची के पास हुआ। निजी बस (35बी 7502) रामपुर बुशहर से आ रही थी। दोनों युवतियां इसी बस से बागीपुल आती थीं। यहां वे सिलाई-कटाई का काम करती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह निरमंड में जाओं-बागीपुल सड़क पर सराहन कैंची के पास रामपुर बुशहर आ रही एक निजी बस का अगला दरवाजा अचानक खुलने से बस में सफर कर रहीं दवाह गांव की संध्या कुमारी (21) और दीपा (20) सड़क पर जा गिरीं।
विज्ञापन
हादसे में संध्या की पत्थर से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपा को चोटें आई हैं। घायल युवती को सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया गया। निरमंड पुलिस के मुख्य आरक्षी कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में घायल दीपा को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद संध्या का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने मृतक युवती के परिवार को दस हजार और घायल युवती के परिजनों को दो हजार रुपये की फौरी राहत दी। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन