फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident near bilaspur two died.

दर्दनाक! ट्रक के नीचे कुचली गईं मां-बेटी

Mon, 20 Apr 2015 08:50 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
accident near bilaspur two died.

हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुए सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। बिलासपुर के स्वारघाट में ट्रक के नीचे कुचले जाने से मां-बेटी की मौत हुई। मिली जानकारी के मुताबिक चंचला देवी (34) उनके पति रविंद्र कुमार अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ स्कूटी पर शादी से लौट रही थी।

विज्ञापन


स्कूटी को रविंद्र कुमार चला रहा था। स्वारघाट के पास करीब 10:30 बजे अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। मां बेटी ट्रक के नीचे कुचले गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रविंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से फरार

accident near bilaspur two died.

मृतक बिलासपुर की टर बाढ़ पंचायत के मेओथ गांव के रहने वाले थे। 108 की मदद से इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक फरार हो गया है।

एएसपी भूपेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed