फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in solan one died five injured.

300 फीट खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत

Fri, 03 Apr 2015 10:41 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
accident in solan one died five injured.

बड़लग-गयाण चंडी मार्ग पर ढलियां के पास एक ट्रक के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी चंडी में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल जसवंत को पांव में फ्रेक्चर होने पर उसे जिला चिकित्सालय सोलन रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह घटना मध्य रात्रि साढ़े 12 बजे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढलियां गांव के सगे भाई जसवंत व पवन कुमार ट्रक एचपी 12 सी 5813 पर बजरी लेकर बड़लग से ढलियां गांव की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रक

accident in solan one died five injured.

जैसे ही गांव के पास पहुंचे तो पंजेहरा निवासी चालक जसबीर सिंह संतुलन खो बैठा जिस कारण ट्रक तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में सवार दोंग निवासी मिस्री रमेश कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ढलियां निवासी जसवंत, पवन, क्लीनर विरेंद्र व सुनील को चोटें आई है। घायलों को चंडी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से जंसवत के पांव में फ्रेक्चर होने पर उसे सोलन रेफर कर दिया गया।

जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कुठाड़ चौकी के मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक जसबीर के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने के जुर्म में धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed