{"_id":"5c4eab3cbdec2273970e412f","slug":"accident-in-shahpur-kangra-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में बारातियों की गाड़ी पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में बारातियों की गाड़ी पलटी, एक की मौत
Mon, 28 Jan 2019 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर के क्यारी पंचायत के चतरेड़ में बारातियों से भरी एक गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस थाना शाहपुर ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक रवि कुमार (27) निवासी राख दूल्हे का रिश्तेदार था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार रविवार को ग्राम पंचायत चड़ी के गांव ठेहड़ू से एक बारात जायलो गाड़ी (एचपी 39 सी-9990) में क्यारी गांव आई थी। जब बारात वापस जा रही थी तो चतरेड़ के पास गाड़ी खाई में लुढ़क गई। इस गाड़ी में आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया। इनमें रवि की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों में मुकेश कुमार, साहिल निवासी राख, अक्षय कुमार वार्ड नंबर छह नूरपुर, किशोरी कुमार निवासी वियानी भरमौर का शाहपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर घायल अभिनीत, वैभव और सूरज तीनों निवासी राख को टांडा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन