टैंपो ट्रैक्स लुढ़की, चालक की मौत, 14 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर से 25 किमी दूर तकलेच-दरकाली सड़क पर बाजा गांव के समीप एक टैंपो ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो स्कूली छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। चालक की पहचान योगराज (28) पुत्र कृष्णदास, गांव शरनाल के रूप में हुई है। इस हादसे में अधिकतर स्कूली बच्चे घायल हुए हैं जो स्वतंत्रता दिवस मनाकर अपने घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे के हुआ।
टैंपो ट्रैक्स एचपी 01 ए 5527 तकलेच से दरकाली की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी बाजा गांव से आगे मोड़ पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 150 फुट खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे की खबर गाड़ी में बैठे जयसिंह ने बाजा में सेब का काम कर रहे लोगों को दी जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच मूसलाधार बारिश से राहत कार्य भी प्रभावित रहा।
पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी
घायलों को तकलेच पहुंचाया गया जहां से उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और दो छात्राओं कलावती और सरिता गांव कुखी को शिमला रेफर कर दिया गया। अन्य लोगों का इलाज रामपुर अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी स्वयं अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने घायलों को तुरंत पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की जबकि मृतक के परिजनों को दस हजार की राहत दी गई।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।घायलों में टेकचंद, गांव उर्मण, गणेश गांव कुखी, ममता गांव कुखी, अनामिका गांव कुखी, प्रियंका गांव कुखी, जयसिंह गांव तकलेच, कलावती गांव कुखी, राकेश गांव दरकाली, अनुप ठाकुर गांव कुखी, सतीश कुमार गांव दरकाली, सावित्री देवी गांव कुखी, सुमित्रा गांव कुखी, संदीप गांव दरकाली, सरिता गांव कुखी शामिल हैं।