हादसे ने बुझा दिए दो घरों के चिराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओच्छघाट क्षेत्र के चार युवकों की भीमाकाली मंदिर जाते हुए मौत हो गई। इस खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल है। रामपुर सड़क हादसा ओच्छघाट क्षेत्र के चार परिवारों को दीवाली के समय कभी न भरने वाले घाव दे गया। हादसे में फकीर चंद के दो जवान बेटों की मौत हुई है। दोनों सगे भाई 20 वर्षीय कुलदीप ठाकुर और 18 वर्षीय जोगिंद्र मौत से घर का चिराग बुझ गया। पिता फकीर चंद और मां की आंखों से आंसू खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
फकीर चंद सनोहल में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी दो बेटियां है जो विवाहित हैं। इस हादसे में हिरकू राम का बेटा 18 वर्षीय अनिल कुमार निवासी ओच्छघाट भी काल का ग्रास बना है। वह दसवीं का छात्र था। हिरकू राम नौणी विवि में बेलदार के पद पर तैनात हैं। वहीं कुंदला के गुलाब सिंह अपने 21 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की मौत के आगे बेवस और बेसहारा हैं।
भीमाकाली मंदिर के दर्शन करने गए थे
ग्रामीणों के मुताबिक चारों दोस्त अकसर घूमने निकल जाते थे। वह दो गाड़ियों में सवार होकर सोमवार देर शाम घर से निकले थे। सभी परिजनों को यह कहकर गए कि वह भीमाकाली मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन अब वे वापस नहीं आएंगे। हादसे की सूचना घर वालों को सुबह करीब आठ बजे मिली।
ओच्छघाट पंचायत के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि सभी दोस्त हमेशा साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी भीमकाली मंदिर गए थे। इससे पहले भी वह एक साथ घूमने जाते रहते थे।