फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in mandi girl hit by bus injured

सड़क क्रॉस कर रही थी युवती तभी हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 15 Dec 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Fri, 15 Dec 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi girl hit by bus injured

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नरेश चौक में एक युवती बस की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई है। बस के ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। घायल युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय देवी के डडयाला गांव निवासी युवती पूनम (18) शुक्रवार सुबह नरेश चौक पर सड़क क्रॉस कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान करसोग से मंडी जा रही एक बस ने ओवरटेक करते हुए सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मार दी। हादसे में पूनम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उसकी टांग भी फ्रेक्चर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। इधर, पिछले कुछ समय में हाईवे पर हुए दर्जन भर सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 

बढ़ रहे सड़क हादसे 
एनएच पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन, इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

रोड सेफ्टी क्लब सुंदरनगर के प्रधान ब्रह्मदास चौहान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि, अकाल मौत का ग्रास बनने से लोग बच सकें। उन्होंने कहा कि जब भी हाईवे पर हादसे होते हैं तो स्थानीय लोग भरपूर मदद करते हैं लेकिन, उन्हें प्राथमिक उपचार और आपदा से निपटने का सही तरीका मालूम नहीं होता।


जिसके कारण वह घायलों का बेहतर सहयोग नहीं कर पाते हैं। उन्होंने मांग की है कि हाईवे किनारे बसे गांवों के लोगों को आपदा से निपटने और प्राथमिक उपचार के तरीके बताने के साथ-साथ अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं। जिससे वह बेहतर से बेहतर मदद करने को आगे आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed