{"_id":"567aaaef2fcf429ba484b995647f7afc","slug":"accident-in-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
Updated Wed, 19 Nov 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिले के रारंग आकपा लिंक सड़क के पास कार के अचानक पेड़ से टकरा जाने से एक की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घालय ललीत कुमार का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी मुरंग से मिली जानकारी के अनुसार मारूती कार एचपी 26 ए1578 में दो लोग निचार से रारंग शादी समारोह में जा रहे थे। अचानक छौ आकपा के पास कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
कार में सवार चालक 24 वर्ष यांगपा निवासी ललित कुमार और निचार के नगानी निवासी 20 वर्ष आर्दश नेगी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
आर्दश नेगी की बिगड़ती हुई हालत को देखते हुए उसे शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में नारकंडा के पास उसकी मौत हो गई ।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर सुरेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा मंगलवार देर रात हुआ।