फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uncontrolled car fell into a ditch in Kakkar two died one 27 one aged 15 years

Accident In Hamirpur: कक्कड़ में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक की उम्र 27, एक की 15 साल

Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
सार

जिला हमीरपुर में एक कार दुर्घटना में दो युवाओं की दर्दनाक की मौत हो गई। दोनों मृतक सुजानपुर के रहने वाले हैं। एक की उम्र 27 साल और एक की उम्र 15 साल थी।

विज्ञापन
Uncontrolled car fell into a ditch in Kakkar two died one 27 one aged 15 years
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत कार दुर्घटना में दो युवाओं की दर्दनाक की मौत हो गई। एक युवक की शादी महज 15 दिन पहले हुई थी। यह हादसा बजरोल  से जंगलबेरी सड़क पर हुआ है। मृतकों की पहचान गौरव पुत्र विनोद कुमार आयु 27 वर्ष निवासी अलोहिया सुजानपुर और सुमित पुत्र सुनील कुमार उम्र 15 वर्ष निवासी मेहसकवाल तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है। युवक कार में सवार होकर शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब बजरोल  से जंगलबैरी  की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन


कक्कड़ से दो किलोमीटर दूर तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार 27 वर्षीय गौरव की बीती 18 जुलाई को शादी हुई थी। शादी के महज 15 दिन के बाद ही हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।  इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा की कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई है। युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed