फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accident in chamba Himachal five killed two injured car falls into gorge

Accident in Chamba: चंबा में खाई में गिरी गाड़ी, पांच की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 24 Jul 2022 10:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

सतरुंडी के पास धुंध के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में लुढ़क गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in chamba Himachal five killed two injured car falls into gorge
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

धुंध के कारण चंबा-तीसा वाया साच पास किलाड़ मार्ग पर शत्रु नदी के पास बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। हादसा रविवार शाम चार बजे हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में राकेश कुमार पुत्र मुश्दी राम, गांव चन्द्रोड, तहसील चुराह, अमरजीत पुत्र बच्चन सिंह निवासी हाउस नंबर 19/2018 सेक्टर गली गुरदासपुर, मनोहर पुत्र चमनलाल निवासी हाउस नंबर 19/2018 सेक्टर गली गुरदासपुर, राजीव शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी हाउस नंबर 578/8 बैक साइट सेक्टर गली गुरदासपुर और हेम सिंह पुत्र प्रताप सिंह गांव और डाकघर बरौर की मौत हो गई।

विज्ञापन



इन सबकी मौके पर ही मौत हो गई। चुनी लाल पुत्र चरणदास गांव सुकरेठी, तहसील चुराह, देशराज पुत्र मुश्दीराम, चन्द्रोड चुराह घायल हुए हैं। वाहन को खाई में गिरता देख एक ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसडीएम तीसा गिरीश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम, दो एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। देर शाम घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार चंबा तीसा वाया साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक महीना पहले टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग घायल हुए थे। वाहन दुर्घटना के बाद क्लेम सेटलमेंट के लिए यह सभी बोलेरो में सवार होकर रविवार को तीसा से बगोटू के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वापसी के समय सतरुंडी के पास धुंध के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में लुढ़क गई। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिये तीसा अस्पताल पहुंचाया। तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी सलूणी ने दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed