{"_id":"f7c09a839d17177c7b2db70f04b07c38","slug":"accident-at-kelong-heath-employee-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लापरवाही कि एक और घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी लापरवाही कि एक और घर में छाया मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेमौत मारा गया। हादसा उस समय हुआ जब विभाग के अधिकारी निजी प्रयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर रोगी वाहन में लाद रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान खड़ी गाड़ी अचानक पीछे की ओर दौड़ पड़ी और इसकी चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के प्राण पंखेरू उड़ गए। इससे पहले विभाग मामले को रफा-दफा करता, मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को केलांग अस्पताल के रोगी वाहन में एलपीजी सिलेंडर लादे जा रहे थे। इसी दौरान खड़ा वाहन अचानक पीछे की ओर दौड़ पड़ा और वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी दोरजे के रूप में हुई है। इधर, एसपी लाहौल-स्पीति मदन लाल ने बताया कि अस्पताल के एक वाहन के अचानक पीछे की तरफ चल पड़ने से वहां तैनात एक कर्मी दोरजे इसकी चपेट में आ गया।
इस हादसे में दोरजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग कठघरे में खड़ा हो गया है। अस्पताल में छोटी गाड़ी में लाद कर सरकारी सिलेंडर को कहां ले जाया जा रहा था। यह सिलेंडर किसी अधिकारी के घर भेजा जा रहा था या फिर किसी और कार्य के लिए। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।