{"_id":"5874f6f44f1c1b0c50ba7e9f","slug":"abvp-raise-funds-for-cancer-treatment-of-nsui-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित NSUI नेता के इलाज को ABVP ने जुटाया चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित NSUI नेता के इलाज को ABVP ने जुटाया चंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने ब्लड कैंसर से पीड़ित एनएसयूआई नेता के इलाज के लिए हजारों रुपये का चंदा जुटाकर एक मिसाल पेश की है। राजनीतिक मतभेद को दरकिनार करते हुए छात्र संगठन ने यह कार्य किया। मनीष शर्मा निवासी पटड़ीघाट मंडी ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पीजीआई में इलाज करने में समर्थ नहीं हैं। इसको देखते हुए एबीवीपी मनीष की आर्थिक मदद के लिए आगे आई और जिला भर के कॉलेजों में मनीष की आर्थिक मदद के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की। इस
विज्ञापन
दौरान उन्होंने जिला में कुल साढ़े 43 हजार रुपये चंदा एकत्रित किया। एबीवीपी ने मंडी कॉलेज इकाई के छात्रों से साढे़ 12 हजार रुपये, एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में छह हजार रुपये तथा शिक्षकों से 25 हजार रुपये की राशि एकत्रित की। इसे बाद में मनीष के परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
एबीवीपी के मंडी विभाग प्रमुख डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि एबीवीपी एक छात्र संगठन होने के नाते जहां विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती है, वहीं सामाजिक व राष्ट्र हित के कार्यों के लिए भी समय समय पर कार्य करती रहती है। एबीवीपी किसी जाति, धर्म
विशेष या राजनीतिक संगठन नहीं है। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समाज व राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है। लोगों से अपील की है कि इस मुहिम में एबीवीपी का साथ दें, ताकि बीमारी से पीड़ित मरीज को आर्थिक सहायता मिल सके।