फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP raise funds for cancer treatment of NSUI leader

कैंसर पीड़ित NSUI नेता के इलाज को ABVP ने जुटाया चंदा

Wed, 11 Jan 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 11 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
ABVP raise funds for cancer treatment of NSUI leader

एबीवीपी ने ब्लड कैंसर से पीड़ित एनएसयूआई नेता के इलाज के लिए हजारों रुपये का चंदा जुटाकर एक मिसाल पेश की है। राजनीतिक मतभेद को दरकिनार करते हुए छात्र संगठन ने यह कार्य किया। मनीष शर्मा निवासी पटड़ीघाट मंडी ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पीजीआई में इलाज करने में समर्थ नहीं हैं। इसको देखते हुए एबीवीपी मनीष की आर्थिक मदद के लिए आगे आई और जिला भर के कॉलेजों में मनीष की आर्थिक मदद के लिए चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की। इस
विज्ञापन


दौरान उन्होंने जिला में कुल साढ़े 43 हजार रुपये चंदा एकत्रित किया। एबीवीपी ने मंडी कॉलेज इकाई के छात्रों से साढे़ 12 हजार रुपये, एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में छह हजार रुपये तथा शिक्षकों से 25 हजार रुपये की राशि एकत्रित की। इसे बाद में मनीष के परिजनों को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के मंडी विभाग प्रमुख डा. राकेश कुमार शर्मा  ने कहा कि एबीवीपी एक छात्र संगठन होने के नाते जहां विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती है, वहीं सामाजिक व राष्ट्र हित के कार्यों के लिए भी समय समय पर कार्य करती रहती है। एबीवीपी किसी जाति, धर्म


विशेष या राजनीतिक संगठन नहीं है। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समाज व राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है। लोगों से अपील की है कि इस मुहिम में एबीवीपी का साथ दें, ताकि बीमारी से पीड़ित मरीज को आर्थिक सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed