{"_id":"61c46988cb454805502a0efe","slug":"abvp-protest-against-fee-hike-by-hp-technical-university-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बढ़ी फीस के विरोध में एबीवीपी ने तकनीकी विवि में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बढ़ी फीस के विरोध में एबीवीपी ने तकनीकी विवि में की तालाबंदी
Thu, 23 Dec 2021 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:25 PM IST
सार
2018 से तकनीकी विश्वविद्यालय में 8 पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें की भारी भरकम फीस विद्यार्थियों से वसूली जा रही है। विद्यार्थी परिषद लंबे समय से इसके लिए आंदोलन करती आ रही है।
विज्ञापन
विवि के अधिकारियों से बातचीत करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर कक्षाओं का बहिष्कार किया। तकनीकी विवि में विद्यार्थियों से ली जा रही भारी-भरकम फीस का विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर आंदोलनरत रही है।
विज्ञापन
2018 से तकनीकी विश्वविद्यालय में 8 पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें की भारी भरकम फीस विद्यार्थियों से वसूली जा रही है। विद्यार्थी परिषद लंबे समय से इसके लिए आंदोलन करती आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द तकनीकी विश्वविद्यालय में भारी-भरकम फीस को कम किया जाए।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के फाइनेंस ऑफिसर उत्तम पटियाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द विद्यार्थी परिषद की मांगों को लेकर बैठक की जाएगी। शीघ्र ही छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। महेश कुमार ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन अगर जल्द कोई निर्णय नहीं लेता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाकर तकनीकी विश्वविद्यालय को जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन