{"_id":"6a00874ed7472422560731c2","slug":"abvp-programme-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-719099-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 11 साल बाद शिमला में जुटेंगे अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 11 साल बाद शिमला में जुटेंगे अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 जून को होगा स्मृति सम्मेलन, सुनील आंबेकर होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से 7 जून को शिमला में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन स्मृति-2026 का आयोजन किया जाएगा। परिषद ने इसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बताया है। सम्मेलन में वर्ष 2022 से पहले संगठन में प्रमुख दायित्व निभा चुके पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह सम्मेलन 11 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का आयोजन प्राध्यापक यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। परिषद के अनुसार वरिष्ठ कार्यकर्ता आज भी विभिन्न रूपों में संगठन को दिशा और मजबूती प्रदान कर रहे हैं तथा उनके अनुभव से नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख एवं अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि ‘स्मृति-2026’ सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा और गति देने का कार्य करेगा। परिषद का प्रयास है कि वरिष्ठ और वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच संवाद के माध्यम से संगठनात्मक अनुभवों को साझा किया जाए।