फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ABVP and SFI workers clash in banner dispute at nahan sirmour, seven injured

सिरमौर: बैनर के विवाद में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, सात घायल

Tue, 12 Oct 2021 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 06:26 PM IST
सार

दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एसएफआई को एक कार्यक्रम कॉलेज में करने की मंजूरी दी गई थी। एसएफआई के कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे। इसी बीच बैनर को लेकर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मामला बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
ABVP and SFI workers clash in banner dispute at nahan sirmour, seven injured
एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन कॉलेज में बैनर के विवाद पर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। मारपीट की घटना में सात कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। दो को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घायलों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एसएफआई को एक कार्यक्रम कॉलेज में करने की मंजूरी दी गई थी। एसएफआई के कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे। इसी बीच बैनर को लेकर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मामला बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन


मारपीट में एसएफआई के तीन और एबीवीपी के चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन से पहले एबीवीपी ने उनके पोस्टर फाड़े और हमला कर दिया, जिसमें उनके कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने कहा कि एसएफआई ने अपने सम्मेलन में बाहरी लोग बुलाए थे। इसका विरोध करने पर उनके कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज परिसर में एसएफआई की कार्यकारिणी की बैठक को लेकर मंजूरी दी गई थी। घटना के बाद एसएफआई का सम्मेलन रद्द कर दिया है। एचएचओ मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि  दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed