फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abjot wins Master singh Title in Sirmour himachal pradesh

मास्टर सिंह प्रतियोगिता में अबजोत का दबदबा, मिला खिताब

Sun, 14 Apr 2019 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Abjot wins Master singh Title in Sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बैसाखी पर्व पर खालसा एंड इंडिया संस्था ने पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में मास्टर सिंह प्रतियोगिता का आयोजन किया। वरिष्ठ वर्ग में देहरादून के जसकरण सिंह प्रथम,  सहारनपुर के नवनीत सिंह दूसरे और डोईवाला के गुरपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में पांवटा के अबजोत सिंह को प्रथम, पांवटा के राजवीर सिंह दूसरे व देहरादून के अर्जुन सिंह को तृतीय स्थान मिला। 

विज्ञापन


इस दौरान लड़कियों की भी खास परफॉर्मेंस हुई। कौर द प्रिंसेस के नाम से हुई इस प्रतियोगिता में वंशिका गगनीत कौर एंड अवनीत कौर को कौर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान खालसा एंड एशिया पेसिफिक के डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह नारंग और अमरप्रीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा वर्ग ही देश का भविष्य है। युवा नशे से दूर रहें।
विज्ञापन


शिक्षा, खेलकूद और प्रतिस्पर्धा में अग्रणी रहे। खालसा एंड इंडिया पांवटा के प्रदीप सिंह व गुरनाम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी की प्रतिभा को निखारना है। आजकल बच्चे मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त रहते हैं। युवा वर्ग नशे की दलदल में फंस रहा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चे इन चीजों से दूर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर एंड मॉडल गुरलाल सिंह, अतविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और हनुमान सिंह जज के तौर पर मौजूद है। इस दौरान गतका, नाट्य मंचन व डांस समेत कार्यक्रम आयोजित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed