फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'Abhivyakti' Art and Photography Exhibition Begins at Gaiety

Shimla News: गेयटी में अभिव्यक्ति कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
'Abhivyakti' Art and Photography Exhibition Begins at Gaiety
शिमला। भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग (आईए एंड एडी) की ओर से शुक्रवार को गेयटी थियेटर में अभिव्यक्ति वार्षिक कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध कला इतिहासकार और लघु चित्रकला विशेषज्ञ विजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस वर्ष प्रदर्शनी के लिए आईए एंड एडी की ओर से देशभर से 1500 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जबकि पीपुल्स च्वाइस श्रेणी में करीब 22 हजार वोट पड़े। इन सभी प्रविष्टियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया है। खास बात यह है कि इस बार प्रदर्शनी का दायरा पहली बार फोटोग्राफी से आगे बढ़ाया गया है। इसमें पेंटिंग और अन्य रचनात्मक कलाकृतियों को भी शामिल किया है। इससे विभागीय परिवार के सदस्यों को अपनी कल्पनाशीलता और कला को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने भारतीय लघु चित्रकला, विशेषकर पहाड़ी चित्रकला परंपरा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। यह प्रदर्शनी 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article