{"_id":"68e7384f24436f020205de09","slug":"abhishek-trivedi-s-appointment-cancelled-ips-officer-shyam-bhagat-appointed-acs-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: अभिषेक त्रिवेदी की नियुक्ति रद्द, अब आईपीएस अधिकारी श्याम भगत को लगाया एसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: अभिषेक त्रिवेदी की नियुक्ति रद्द, अब आईपीएस अधिकारी श्याम भगत को लगाया एसीएस
Thu, 09 Oct 2025 09:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:51 AM IST
सार
आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राज्य सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इससे पूर्व सरकार ने इस पद पर 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
अब उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है। हालांकि, नेगी को डीजीपी बनाए जाने की चर्चा थी। इसके लिए ही उन्हें दिल्ली से वापस बुलाया गया था। डीजीपी के पद पर नियुक्ति नहीं होने के चलते सरकार ने अब उन्हें एसीएस लगाया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब अतिरिक्त मुख्य सचिवों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन