{"_id":"5d42f2d28ebc3e6d063034b2","slug":"abhishek-rana-congress-s-social-media-and-it-department-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक राणा को कांग्रेस के सोशल मीडिया और आईटी विभाग की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक राणा को कांग्रेस के सोशल मीडिया और आईटी विभाग की कमान
Thu, 01 Aug 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बड़ा दायित्व सौंपा है। राठौर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले हमीरपुर जिले से छह पर्यवेक्षक तैनात कर नए समीकरण के संकेत दिए हैं। गत दिवस पीसीसी ने हमीरपुर के भोरंज से तीन लोगों बलविंद्र बबलू, प्रेम कौशल और अतुल कड़ोहता, बड़सर से दीपक शर्मा और कमल पठानिया, सुजानपुर से अभिषेक राणा को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विस चुनाव में कांग्रेस को पांच में से तीन सीटों पर जीत मिली है। पांच हलकों वाले जिले से छह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। अब अभिषेक राणा को आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले अभिषेक राणा युवा कांग्रेस में सचिव, महासचिव और प्रवक्ता पद पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर हैं। आधुनिक युग में सोशल मीडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी को देखते हुए 26 साल की उम्र में पार्टी हाईकमान ने उनकी प्रदेश सचिव पद के साथ इस महत्वपूर्ण पद पर ताजपोशी कर दोहरी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
