फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abhishek got first prize in General Knowledge Competition conducted by ABVP

एबीवीपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक रहे अव्वल

Wed, 21 Nov 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Abhishek got first prize in General Knowledge Competition conducted by ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश इकाई के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीके पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर के छात्र अभिषेक ने पहला, समरहिल स्कूल के रवि ने दूसरा और मंडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा प्रिया ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


सात अक्तूबर को हुई प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश के 852 स्कूलों में स्थापित 290 केंद्रों पर 9वीं से 12वीं के 36524 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार को नतीजे घोषित किए गए। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन की दसवीं की छात्रा शिवांगी ने चौथा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी के 10वीं कक्षा के छात्र प्रदीप ठाकुर ने पांचवां स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन

Abhishek got first prize in General Knowledge Competition conducted by ABVP

भारती विद्यापीठ बैजनाथ की जमा एक की छात्रा चारू ने छठा स्थान हासिल किया। न्यू भारत पब्लिक स्कूल बिझड़ी हमीरपुर के जमा एक के छात्र हर्ष राणा ने सातवां, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थोना सरकाघाट मंडी के जमा एक के आदित्य शुक्ला ने आठवां स्थान हासिल किया।

एबीवीपी की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने बताया कि पहला स्थान पाने वाले को 25 हजार, दूसरा स्थान पाने पर 15000, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पांच छात्रों को 5000 के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को शिमला में स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया जाएगा। इसमें प्रदेश स्तर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed