{"_id":"5d72871f8ebc3e939f4061be","slug":"abhay-rana-missed-the-opportunity-to-see-chandrayaan-ii-s-landing-with-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के साथ चंद्रयान-दो की लैंडिंग देखने का मौका चूका होनहार अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के साथ चंद्रयान-दो की लैंडिंग देखने का मौका चूका होनहार अभय
Sat, 07 Sep 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी अभय राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिस्पर्धा के दौर में एक अंक और एक सेकंड छात्र जीवन में बड़ा मायने रखता है। द्राहल के नालंदा हाई स्कूल का होनहार विद्यार्थी अभय राणा के साथ यही हुआ। स्पेस क्विज की आनलाइन परीक्षा में महज एक सेकंड में वह अपने प्रतियोगी से पीछे रह गया।
विज्ञापन
इस एक पल की उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान दो की लैंडिंग का मौका उसे गंवाना पड़ा। लेकिन, इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन तीसरे स्थान पर रहकर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
बता दें कि इसरो स्पेस क्विज कंपीटीशन में अभय और दिल्ली की एक छात्रा में तीसरे स्थान के लिए टाई हुआ। ज्यूरी ने नियमानुसार टाइम वाच किया। जिसमें दिल्ली की छात्रा एक सेकंड पहले उत्तर देने में कामयाब रही और उसे पीएम मोदी के साथ चंद्रयान दो की लैंडिंग देखने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
अभय राणा का कहना है कि वह अधिक मेहनत करेगा और आगे बढ़ेगा। उसका सपना एयरोनोटिकल इंजीनियर बनने का है। अभय के पिता रोशन सिंह द्रुब्बल में पंचायत सहायक के पद पर हैं और माता सुमना देवी भड़याड़ा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पाठशाला के निदेशक भाग सिंह तथा मुख्याध्यापिका अनिता सहित अन्य ने अभय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।