फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abbot not follow highcourt order, FIR.

अदालत के खिलाफ गए महंत, लिखे विवादित शब्द

Sun, 23 Nov 2014 02:29 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Abbot not follow highcourt order, FIR.

हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद क्षेत्र के प्रसिद्ध मार्कंडेय मंदिर के बाहर फिर से जाति विशेष के प्रवेश पर प्रतिबंध को दर्शाने वाले शब्द लिख दिए हैं। प्रशासन ने मंदिर महंत के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार कर लिया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना मानते हुए महंत और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश पर दो दिन पूर्व ऋषि मार्कंडेय मंदिर में प्रशासन ने जाति विशेष के प्रवेश पर प्रतिबंध को दर्शाने वाले साइनबोर्ड को मिटा दिया था।
विज्ञापन


दूसरे ही दिन मंदिर के महंत ने प्रशासन द्वारा लिखे ‘यह मंदिर सभी जाति, धर्म समुदाय के लिए खुला है’ साइन बोर्ड को मिटाकर फिर विशेष जाति के प्रवेश पर प्रतिबंध वाले शब्द लिखवा दिए। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर के महंत केवल पूरी और दो अन्य लोगों पर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट एक्ट की धारा 5/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने की थी कार्रवाई

Abbot not follow highcourt order, FIR.

हैरत है कि मंदिर क्षेत्र में पुलिस की गारद तैनात होने के बावजूद ऐसा हुआ है। दो दिन पूर्व एसडीएम सदर डा. एमएल मेहता ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर स्वयं वहां पर लगे बोर्ड से विवादित शब्द मिटा दिए थे।

प्रशासन द्वारा लिखे गए शब्दों को मिटाकर फिर जाति विशेष के प्रवेश पर प्रतिबंध दर्शाने वाले विवादित शब्द लिखने के मामले का पता लगते ही एसडीएम ने पुलिस को इस बारे जांच के आदेश दे दिए। सदर पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद महात्मा केवल पूरी, दयाल चंद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मार्कंडेय मंदिर में विशेष जाति के प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित शब्दों पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम बिलासपुर को आदेश दिए थे कि वह साइन बोर्ड लगाकर स्थिति स्पष्ट करें कि मंदिर में सभी के लोगों को जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed