{"_id":"592fd3594f1c1ba915bdded2","slug":"aayush-hundred-rank-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे वाह! पिता रिटायर्ड IFS, मामा ADGP और अब आयुष बना IAS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे वाह! पिता रिटायर्ड IFS, मामा ADGP और अब आयुष बना IAS
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jun 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के बेटे आयुष ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 100वां रैंक हासिल करसमूचे हिमाचल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
आयुष के मामा और वर्तमान में प्रदेश के एडीजीपी कानून व्यवस्था डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि राजधानी के एडवर्ड्स स्कूल में कक्षा एक से दस तक की पढ़ाई करने के बाद आयुष ने दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम से 12वीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
इसके बाद बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस से इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर वह सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। आयुष की मां और अतुल वर्मा की बहन अल्का वर्मा सेंट बीड्स कालेज में इकोनॉमिक्स पढ़ाती हैं।
विज्ञापन