{"_id":"a8d7c7e90625ef91e0547dd2e96f3556","slug":"aap-worker-rally-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे जितने जुल्म हों, एसीबी की जांच नहीं रुकेगी : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहे जितने जुल्म हों, एसीबी की जांच नहीं रुकेगी : आप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की जांच किसी सूरत में नहीं रुकेगी। केंद्र सरकार चाहे जितना मर्जी जुल्म ढा ले। मंगलवार को शिमला के आईस स्केटिंग रिंक में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए आप नेता ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर सीएनजी घोटाला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। करोड़ों रुपये के सीएनजी घोटाले को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने उप राज्यपाल के माध्यम से एसीबी का नया चीफ बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है जबकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आम आदमी पार्टी और जितेंद्र सिंह तोमर कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने न्यायपालिका, संविधान का अपमान किया है। पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को दबाने के लिए केंद्र सरकार इस तरह की हरकतें कर रही है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि पार्टी के चाहे जितने नेता, कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लो भ्रष्टाचार निरोधक शाखा सीएनजी घोटाले सहित अन्य मामलों की जांच को नहीं रोकेगी। उन्होंने बताया कि सीएनजी घोटाले में कांग्रेस, भाजपा के कई नेताओं सहित अफसरशाही भी शामिल है। संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 के लिए जुट जाने का आह्वान किया।