{"_id":"5ca375e2bdec2214720fb74d","slug":"aap-party-declared-candidates-for-lok-sabha-election-2019-on-three-seat-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी
Wed, 03 Apr 2019 03:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
आप
आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी। आप ने शिमला से निर्दलीय लड़ रहे प्रत्याशी रवि कुमार, हमीरपुर से अमर सिंह और कांगड़ा से डाॅ. राजकुमार को समर्थन देने का फैसला लिया है। मंडी से भी जल्दी किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय ले लिया जाएगा। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता डाॅ. तेजप्रताप पांडे ने दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में आम आदमी पार्टी किसी को टिकट नहीं देगी। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया जा सकता है। इसके लिए निर्दलीय प्रत्याशियों से बात भी कर ली गई है। तीन सीटों पर सहमति मिल चुकी है। मंडी में भी जल्दी तय हो जाएगा कि समर्थन किसे दिया जाना है। पांडे ने कहा कि इन लोगों ने आम आदमी पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किए थे।
विज्ञापन