शिमला: आप नेता के खालिस्तानियों के पक्ष में ट्वीट से मचा सियासी घमासान, पार्टी से सभी पदों से किया मुक्त
प्रदेश में आप के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया कि बेदी के ट्वीट में व्यक्त विचार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं, जो पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ट्वीट में कहा गया है कि आप हमारे महान राष्ट्र की एकता और अखंडता में दृढ़ता से विश्वास करती है और हमारे देश के खिलाफ कुछ भी लिखने वाले को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी उन्हें बर्खास्त करती है और उनके खिलाफ जांच करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हरप्रीत सिंह बेदी के खालिस्तान के पक्ष में ट्वीट से हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान मच गया। हालांकि आप ने विवाद उठते ही बेदी को सभी पदों से मुक्त कर पार्टी से निकाल दिया। इस पर भाजपा ने कहा कि इससे आप का राष्ट्र विरोधी एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। बेदी ने अपने ट्वीट में खालिस्तान की मांग उठाई थी। भाजपा ने दावा किया है कि बेदी आप के सोशल मीडिया प्रदेशाध्यक्ष हैं। बेदी के प्रोफाइल से यह बात स्पष्ट हुई है। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने तो शिमला में बाकायदा प्रेस वार्ता कर आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश को खालिस्तानियों के कब्जे में लाना चाह रहे हैं।
उधर, प्रदेश में आप के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया कि बेदी के ट्वीट में व्यक्त विचार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं, जो पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ट्वीट में कहा गया है कि आप हमारे महान राष्ट्र की एकता और अखंडता में दृढ़ता से विश्वास करती है और हमारे देश के खिलाफ कुछ भी लिखने वाले को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी उन्हें बर्खास्त करती है और उनके खिलाफ जांच करेगी। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने निष्कासन की पुष्टि की है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रविरोधी एजेंडे का पर्दाफाश : भाजपा
भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक जामवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा और सोशल मीडिया प्रमुख पुनीत शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्र विरोधी एजेंडा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। खालिस्तानियों के साथ आम आदमी पार्टी की नजदीकियां जगजाहिर हैं। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, देश विरोधी ताकतों ने देश के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। पंजाब के बाद अब इसका असर हिमाचल में भी दिखने लगा है। हिमाचल आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी खुद खालिस्तानियों का पक्ष ले रहे हैं। वे ट्वीट के जरिये अलग मुद्रा और अलग राष्ट्र की मांग कर रहे हैं।
आप के हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख के ट्वीट ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों से जुड़े हैं। आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय एजेंडा देश और हमारे राज्य के लिए अस्वीकार्य है, वीरभूमि हिमाचल के देशभक्त नागरिक देश के विभाजन की बात करने वालों को करारा जवाब देंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान नेताओं ने इस तरह के आंदोलन के लिए फंड दिया है, उनकी पार्टी के लोगों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी राज्य में अराजकता फैलाना चाहती है, उनकी राजनीतिक पार्टी किसी अन्य आतंकवादी संगठन की तरह काम करती दिख रही है। यह इस बात का सबूत है कि आप सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा दे रही है और देश में तोड़-फोड़ कर रही है।
भाजपा किसी भी ऐसे आंदोलन को बर्दाश्त नहीं करेगी, जिससे देश की एकता को ठेस पहुंचे। वे नेताओं से पूछना चाहेंगे कि क्या केजरीवाल देवभूमि हिमाचल को खालिस्तानियों का गढ़ बनाना चाहते हैं? केजरीवाल को खालिस्तानियों से इतनी सहानुभूति क्यों है? क्या केजरीवाल हिमाचल को खालिस्तानियों के कब्जे में लेना चाहते हैं? अगर केजरीवाल ही देशभक्त होने का दिखावा करते हैं तो पार्टी ने अब तक आप के सोशल मीडिया मुखिया पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख पुनीत शर्मा ने कहा कि भाजपा हिमाचल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी राष्ट्र विरोधी ट्वीट पोस्ट किए हैं और उन्होंने इस अति राष्ट्रीय आंदोलन में आप का पर्दाफाश किया है।