फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aanganwari workers submitt demand charter to Menka Gandhi

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेनका गांधी से आस

Mon, 16 Jun 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Aanganwari workers submitt demand charter to Menka Gandhi

भारतीय मजदूर संगठन से संबंधित अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल के नेतृत्व में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में मिला।

विज्ञापन


14 लाख से अधिक आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 26 लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। मेनका गांधी ने मांगों पर विचार करने और महासंघ को वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रधान रमला बिक्टा, उपाध्यक्ष सुषमा चौहान, अतिरिक्त महामंत्री उषा पनीष्टा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता शर्मा ने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पेंशन दी जाए। पर्यवेक्षकों पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति दी जाए। पंचायतों की ओर से भ्रष्टाचार तथा प्रताड़ना पर रोक लगाई जाए।

अति ग्रीष्म और अति शीतकाल में केंद्रों पर अवकाश घोषित कर पोषाहार परिवारों को उपलब्ध करवाया जाए। निजी और स्वयंसेवी संस्था के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed