फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aam Aadmi Party will contest in all four lok sabha seats in Himachal

हिमाचल में चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Mon, 04 Feb 2019 09:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will contest in all four lok sabha seats in Himachal

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने निर्णय लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय बरमाणा में हुई आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक ठाकुर निक्का सिंह पटियाल ने की। 

विज्ञापन


इस बैठक में राजनीतिक कमेटी का भी गठन किया गया तथा कहा गया कि भाजपा और कांग्रेस के चंगुल से छुड़ा कर किसान रोजगार व्यापारी तथा हर वर्ग को न्याय दिलवाने में आम आदमी पार्टी आगे बढ़कर कार्य करेगी।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि जिस तरह की स्वच्छ राजनीतिक व्यवस्था दिल्ली में दी जा रही है वैसी ही स्वच्छ राजनीतिक व्यवस्था हिमाचल प्रदेश में भी दी जाएगी। जानकारी देते हुए पार्टी के राज्य प्रवक्ता तेज प्रताप पांडेय ने बताया कि अनुशासन कमेटी में उनके अलावा हरदेव सिंह मंडी, मनोज कुमार हमीरपुर, पूर्ण चंद चिंतपुर्णी तथा विचित्र सिंह कांगड़ा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह राजनीतिक कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें ठाकुर सिंह पटियाल के अलावा अमर सिंह चौधरी बरमाणा,  सुरेश ठाकुर भोरंज हमीरपुर, भगवंत सिंह करसोग, ठाकुर शेर सिंह सुंदरनगर, सुरेश गीजू पालमपुर, अजयवीर नाहन, रमा गुलेरिया कांगड़ा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed