फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aam Aadmi Party: Spokesperson ID Bhandari said – Education level dropped in Himachal under BJP rule

आम आदमी पार्टी: प्रवक्ता आईडी भंडारी बोले- भाजपा के राज में हिमाचल में गिरा शिक्षा का स्तर

Tue, 03 May 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 May 2022 08:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आईडी भंडारी ने  सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा के राज में शिक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। हालत यह है कि अब न तो सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने में रुचि दिखा रहे हैं और न ही अभिभावक सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party: Spokesperson ID Bhandari said – Education level dropped in Himachal under BJP rule
आप प्रवक्ता आईडी भंडारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आईडी भंडारी ने  सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा के राज में शिक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। हालत यह है कि अब न तो सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने में रुचि दिखा रहे हैं और न ही अभिभावक सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में 500 से ज्यादा स्कूलों का ताला लटक गया है। 

विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 की अगर बात करें तो 153 सरकारी स्कूलों में ताले लग गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जिला शिमला में 39 स्कूल हैं। कांगड़ा में 30 और मंडी में 26 स्कूल बंद हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश के जिलों में ऐसे दर्जनों स्कूल हैं, जहां अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला कराने की रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शिक्षा मंत्रियों से असंतुष्ट दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


कभी सुरेश भारद्वाज तो कभी गोविंद ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया जाता है। इन दोनों मंत्रियों से न तो शिक्षा व्यवस्था को सुधारा किया न ही यह मंत्री शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार लगा सके। यू डाइस 2019 - 21 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 18,145 स्कूल है। जिसमें 10,574 प्राइमरी स्कूल, 1948 मिडल स्कूल है। इन स्कूलों में 4096 प्राइमरी स्कूलों की हालत खस्ता है
विज्ञापन
विज्ञापन


। 318 मिडल स्कूल, 468 हाई स्कूलों और 1615 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में क्लास रूम की हालत दयनीय है। प्राइमरी कक्षाओं के लिए 22 हजार 93 शिक्षक हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से दिल्ली की तर्ज पर स्कूलों और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed