{"_id":"62319eadf7da9b2ef73e8ad8","slug":"aam-aadmi-party-himachal-pradesh-prabhari-ratnesh-gupta-statement-on-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी: सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल होगी, सीएम का सरकारी कर्मचारियों के प्रति बयान सही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी: सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल होगी, सीएम का सरकारी कर्मचारियों के प्रति बयान सही नहीं
Wed, 16 Mar 2022 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:55 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सभी सरकारी विभागों में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारी कर्मचारियों के प्रति बयानबाजी ठीक नहीं है। इसी तरह का बयान 2011 में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल बिल की मांग पर दिया था। उस समय दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। सिब्बल ने खुली चुनौती दी थी कि अगर लोकपाल लाना है तो चुनाव लड़ो। आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और फिर दिल्ली में लोकपाल बिल भी लाई ।
विज्ञापन
रत्नेश गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों से आग्रह है कि वे अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ आगे आएं। चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी की सरकार सभी सरकारी विभागों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। दिल्ली की जनता की लोकपाल बिल की मांग को पूरा किया गया है, उसी तरह हिमाचल की जनता की मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ें और पेंशन का हकदार बन जाएं: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में तलख दिखे थे। उन्होंने कर्मचारियों को लेकर अजीबोगरीब बात कही थी। उन्होंने कहा कि भत्ते बढ़ाने की गलत सूचना पर कुछ लोग इस प्रकार के कमेंट लिख रहे हैं कि जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो विधायकों को क्यों। इस पर सीएम ने कहा कि ऐसे कर्मचारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ें और पेंशन के हकदार बन जाएं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि वह कई बार बड़ी सीधी बात कह देते हैं। उन्होंने विधायकों के आवास और यात्रा भत्ते बढ़ाने की बात को सदन में खारिज करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि विधायकों के संस्थान के खिलाफ इस प्रकार का व्यवहार करना गलत है। गौर हो कि बजट सत्र के दौरान प्रदेश भर में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए खूब हल्ला मचाया था।