{"_id":"5d4acfff8ebc3e6d05748133","slug":"a-youth-returning-from-srikhand-dies-due-to-deteriorating-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीखंड से लौट रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीखंड से लौट रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत
Wed, 07 Aug 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासनिक रोक के बाद भी यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा पर गए एक युवक की बुधवार सुबह श्रीखंड से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही निरमंड थाने से पुलिस का दल शव लाने रवाना हो गया है।
विज्ञापन
निरमंड थाना प्रभारी नागदेव ठाकुर ने बताया कि जिला शिमला के ठियोग से श्रीखंड यात्रा पर निकले एक युवक अविनाश भारद्वाज (20) निवासी गांव टियाली, तहसील ठियोग की बुधवार को यात्रा से वापस आते समय थाचड़ू में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अविनाश अपने दोस्तों के साथ श्रीखंड यात्रा पर गया था।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों को शव लाने के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि प्रशासनिक रूप से श्रीखंड यात्रा बंद हो चुकी है। उन्होंने लोगों से भारी बारिश और खराब मौसम होने के चलते यात्रा पर न जाने को कहा है।
विज्ञापन
