{"_id":"669a46391cb3f80b0a02a72c","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-pond-in-barsar-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए युवक की डूबने से मौत
Fri, 19 Jul 2024 04:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:27 PM IST
सार
पुलिस थाना बड़सर के तहत एक युवक के तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तालाब में नहाने के लिए गए युवक की डूबने से मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक युवक के तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान अंकुश(24) पुत्र कुलदीप चंद निवासी पलाता (दलचेहड़ा) डाकघर नैन, तहसीन बड़सर के रूप में हुई है। युवक शुक्रवार दोपहर बाद दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी युवक पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे से युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी रहा लेकिन युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में पुलिस की ओर से नंगल से गोताखोरों को बुलाया गया। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक के शव को निकाल लिया गया। मृतक अंकुश ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को परिजन बिझड़ी में पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। ऐसे में अंकुश दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। अंकुश के पिता कुलदीप चंद सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि युवक के डूबने की सूचने मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन