फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A young girl from Shimla is a victim of cyber fraud Twelve lakh rupees were defrauded

Online Fraud: विदेशी युवक से दोस्ती पड़ी महंगी, 12 लाख रुपये का लगा चूना

Sat, 15 Jun 2024 12:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

शिमला की एक युवती विदेश युवक के झांसे में आकर 12 लाख रुपये गंवा बैठी। कैसे हुई ठगी पूरी खबर में जानें...

विज्ञापन
A young girl from Shimla is a victim of cyber fraud Twelve lakh rupees were defrauded
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला की एक युवती को फेसबुक पर विदेशी युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ा। विदेश से पार्सल के लालच में युवती से करीब 12 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने इसकी पुलिस में शिकायत दी है। इसके आधार पर बालूगंज थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शातिर ने कस्टम ड्यूटी चुकाने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की मारियो सूलीवान नाम के विदेशी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों ने वाट्सअप नंबर भी एक-दूसरे से साझा किए थे। इस दौरान शातिर ने युवती को झांसे में लिया कि वह भारत घूमने आ रहा है और उसके लिए कई सारे महंगे उपहार लेकर आएगा।
विज्ञापन


29 अप्रैल को आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर है और मनी एक्सचेंज के लिए कुछ पैसों की जरूरत है। इसके बाद युवती ने आरोपी के खातों में करीब 12 लाख रुपये जमा कर दिए। लेकिन इसके बाद से आरोपी से संपर्क नहीं हो रहा है। इस बीच युवती को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि करीब 6 लाख की रकम युवती ने परिचितों से उधार ली थी। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed