{"_id":"666992c9714b58b9ed0982b9","slug":"a-two-storey-slate-roofed-cowshed-in-darkola-was-burnt-to-ashes-goods-also-burnt-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दरकोला में दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जलकर राख , सामान भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दरकोला में दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जलकर राख , सामान भी जला
Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , रंगस(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , रंगस(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
सार
हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत नौहंगी के तहत गांव दरकोला में बुधवार को रमेश चंद पुत्र बख्शी राम की दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जलकर राख
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत नौहंगी के तहत गांव दरकोला में बुधवार को रमेश चंद पुत्र बख्शी राम की दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार का भीषण अग्निकांड में 25 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। सभी संबंधित विभागों को ग्राम पंचायत के माध्यम से सूचना दे दी गई है। ग्राम पंचायत नौहंगी के उपप्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही सभी पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गांव वासियों के सहयोग से आग काबू पाने का पूरा प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने वर्तमान समय में नए घर का निर्माण कार्य शुरू कर रखा था। पुराने घर को गिराने के बाद ही नए घर का निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
इसे देखते हुए पुराने घर का सारा सामान कपड़े, गहनों सहित गोशाला में रखा गया था। गोशाला में दा मंजिल थीं और तीनों ओर इसमे बरामदे भी बने थे। इसलिए घर का पूरा सामान नए घर का निर्माण होने तक इसी में रखा गया था। लेकिन आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई भी पशु इसकी चपेट में नहीं आया। पीड़ित परिवार के मुखिया रमेश चंद व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों प्रदेश सरकार से नुकसान का आकलन करके पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। ताकि नए सिरे से गोशाला का निर्माण किया जा सके। वहीं मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की ओर से हलका पटवारी राकेश ने कहा कि रमेश चंद की गोशाला में अचानक आग लगने की सूचना विभाग को मिली थी । आग लगने से गोशाला के अतिरिक्त जो भी नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन