Shimla: रिज पर 15 हजार की नकदी सहित गुम हो गया पर्यटक का बैग, पुलिस से कुछ ही घंटों में किया बरामद
20 फरवरी को तमिलनाडु से आए एक पर्यटक ने पुलिस रिपोर्टिंग रूम मालरोड शिमला में सूचना दी कि रिज पर उसका बैग गायब हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु से शिमला घूमने आए पर्यटक का बैग रिज पर गुम हो गया। बैग में 15,000 नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। वहीं पर्यटक की सूचना पर शिमला पुलिस ने तुरंत तलाशी शुरू की और बैग को बरामद कर सैलानी को लाैटाया।
जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को तमिलनाडु से आए एक पर्यटक ने पुलिस रिपोर्टिंग रूम मालरोड शिमला में सूचना दी कि रिज पर उसका बैग गायब हो गया है। इसमें 15,000 रुपये और आवश्यक दस्तावेज थे। सूचना प्राप्त होते ही रिपोर्टिंग रूम से पुलिस टीम तुरंत रिज क्षेत्र में पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से तलाश शुरू की गई।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर गायब बैग को बरामद कर सुरक्षित पर्यटक के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि माल रोड व रिज मैदान शिमला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस क्षेत्र में तैनात कंट्रोल रूम पुलिस कर्मी निरंतर सतर्क रहते हुए पर्यटकों व आम जनता को हर संभव सहायता प्रदान करते हैं। पुलिस कर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।