फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A student drown in Beas at kullu.

कॉलेज में दाखिला लेने आया युवक नदी में बहा, मौत

Tue, 28 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 28 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
A student drown in Beas at kullu.

कुल्लू जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर सटे बदाह के पास ब्यास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बंजार के गाड़ागुशैणी से कुल्लू कॉलेज में पढ़ाई के लिए दाखिला लेने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक बदाह में ब्यास किनारे एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरा था। अचानक युवक का पांव फिसला और युवक ब्यास नदी में समा गया।
विज्ञापन


घटना से कुछ ही दूरी पर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तब तक युवक की मौत हो गई थी। युवक की पहचान बंजार के गाड़ागुशैणी निवासी 20 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है। युवक कुछ रोज पहले ही कुल्लू कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बीए प्रथम वर्ष में दाखिला भी ले लिया था। लिहाजा वह दोस्तों के साथ बदाह की ओर निकला। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। एएसपी ने लोगों और सैलानियों से अपील की है कि ब्यास का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा नदी की ओर न जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed