फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A student committed suicide by hanging herself after not getting good marks in the 10th class exam

Suicide News: दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक न आने पर छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

जिला चंबा की एक दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वजह रही दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक न आना। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
A student committed suicide by hanging herself after not getting good marks in the 10th class exam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक न आने पर छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग परिवार के साथ झारखंड से एनएचपीसी की कॉलोनी समलेउ खैरी में पिता के पास आई थी। वह झारखंड में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह जब कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर पिता ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में देखा तो बेटी फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और घर की छानबीन ली। यहां सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक न आने पर यह कदम उठाने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खैरी में ठेकेदार हैं। कुछ दिन पूर्व ही उनकी बेटी उनके पास रहने के लिए आई थी। वीरवार रात को सभी ने साथ में खाना खाया और सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बेटी को जगाने के लिए पिता दरवाजा खटखटाने लगे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आखिरकार दरवाजा तोड़ वह कमरे में पहुंचे तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पंखे से लटककर एक नाबालिग के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed