फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A skywalk will be built from Ridge Maidan to Lakkar Bazaar, and selfie points will be created.

Shimla News: रिज मैदान से लक्कड़ बाजार के लिए बनेगा स्काईवॉक, सेल्फी प्वाइंट बनेंगे

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A skywalk will be built from Ridge Maidan to Lakkar Bazaar, and selfie points will be created.
खास खबर...
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये, 1.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड स्काईवॉक बनेगा
नगर निगम के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी
अब बजट के लिए केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से लक्कड़ बाजार के लिए एलिवेटेड स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस स्काईवॉक पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम के तैयार किए गए इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

अब अर्बन चैलेंज फंड के तहत बजट के लिए इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। केंद्र से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। नगर निगम खुद इसका निर्माण करवाएगा। यह राजधानी में बनने वाला पहला स्काईवॉक होगा। स्काईवॉक के ऊपर कई जगह सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। रिज मैदान से लक्कड़ बाजार और आईजीएमसी तक के क्षेत्र के लिए यह स्काईवॉक बनाया जा रहा है। यह वर्तमान की मुख्य सड़क से बाहर पहाड़ी क्षेत्र पर बनाया जाएगा। रिज मैदान से इसकी ऊंचाई चार से सात मीटर तक रहेगी। इसका निर्माण इस तरह होगा कि रिज से सामने दिखने वाली पहाड़ियां बिना किसी बाधा के दिखाई देंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार यह शिमला शहर में पर्यटन के लिए आकर्षण का भी केंद्र बनेगा। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सचिवालय में हुई बैठकों में भी इस पर प्रेजेंटेशन दी है। इसके निर्माण को सरकार के स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए बजट के लिए इसे केंद्र को भेजा जा रहा है। सरकार हसनवैली में भी दस करोड़ से स्काईवॉक बनाएगी। इसका काम लोक निर्माण विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर में बनेगा पहला स्विमिंग पूल
नगर निगम शहर में स्विमिंग पूल का भी निर्माण करने जा रहा है। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों को सुविधा देने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहर में तीन स्थान चिह्नित किए हैं। मालरोड पर इंदिरा गांधी खेल परिसर के पिछली तरफ बने नाले, आईजीएमसी क्षेत्र में इसके लिए जगह तलाशी है। जल्द ही एक साइट को तय कर लिया जाएगा।


कोट
शहर के रिज मैदान पर एलिवेटेड स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अर्बन चैलेंज फंड के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। यह राजधानी का पहला स्काईवॉक होगा।
भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article