फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A person who went to the fields for irrigation died due to electric shock

Solan: सिंचाई करने खेत में गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Sat, 23 Mar 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

 प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खेत से बिजली के तारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
A person who went to the fields for irrigation died due to electric shock
करंट से व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में सिंचाई करने गए चम्यावल के व्यक्ति की साथ लगते खेत में करंट लगने से मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खेत से बिजली के तारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


नगीन चंद निवासी गांव चम्यावल (अर्की) ने पुलिस को शिकायत दी कि 22 मार्च की रात उन्हें रमा वर्मा पत्नी वीरेंद्र कुमार वर्मा निवासी चम्यावल का शिमला से फोन आया कि उसके पति सिंचाई करने सुझाईला गए हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि यहां खेतों में बिजली की तार लगी है। ये खेत जीत राम निवासी सुझाईला के हैं। फोन पर बातचीत करते-2 उन्होंने जोर से चीख मारी और फिर बातचीत बंद हो गई। रमा ने उन्हें मौके पर जाकर पता करने को कहा।
विज्ञापन


इस पर वह गांव के अन्य लोगों के साथ सुझाईला गए तो उन्होंने देखा कि वीरेंद्र कुमार जीत राम के खेत में पानी के बीच मुंह के बल गिरे थे। खेत में करंट के तार चारों तरफ लगे थे। करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि वीरेंद्र कुमार वर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जीत राम के खेत से बिजली के तारें बरामद कर ली हैं। आरोपी के खिलाफ अर्की थाना में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed